दिल्ली दौरे से लौटे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कोचिंग संस्थानों की जांच के निर्देश, आयुर्वेद एम्स की मांग

दिल्ली दौरे से लौटे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कोचिंग संस्थानों की जांच के निर्देश, आयुर्वेद एम्स की मांग

रायपुर, 25 जून 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दो दिवसीय दिल्ली प्रवास से लौटने के बाद रायपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हाल ही में लखनऊ में हुए कोचिंग संस्थान हादसे का उल्लेख करते हुए प्रदेश के सभी कोचिंग सेंटरों की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी संस्थानों में सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली प्रवास के दौरान उन्होंने कई केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ के विकास, बस्तर क्षेत्र की सुरक्षा और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक में बस्तर के विकास और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से बातचीत हुई। इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे।

आयुर्वेद एम्स की स्थापना की मांग

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ में आयुर्वेदिक एम्स स्थापित करने का प्रस्ताव रखा है। उन्होंने कहा कि राज्य का लगभग 44 प्रतिशत भूभाग वन क्षेत्र से आच्छादित है और यहां बड़ी मात्रा में औषधीय जड़ी-बूटियां उपलब्ध हैं। ऐसे में आयुर्वेद आधारित शोध, उपचार और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए आयुर्वेद एम्स की स्थापना आवश्यक है।

आपातकाल को बताया संविधान हत्या दिवस

आपातकाल की वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री ने कहा कि 25 जून 1975 भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक काला अध्याय है। उन्होंने इसे “संविधान हत्या दिवस” बताते हुए कहा कि उस समय नागरिकों के संवैधानिक और मौलिक अधिकारों का हनन किया गया था। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को उस दौर की जानकारी मिले, इसलिए एनसीईआरटी पाठ्यक्रम में आपातकाल से जुड़े विषयों को शामिल किया गया है।

यूपीएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी बेहतर सुविधा

मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित यूथ हॉस्टल का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। यहां रहकर तैयारी करने वाले 13 विद्यार्थियों ने यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) उत्तीर्ण की है। अब इन सफल अभ्यर्थियों की मुख्य परीक्षा (Mains) की तैयारी के लिए भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *