अमेरिका और ईरान ने शांति समझौते पर किए हस्ताक्षर, अब कार्यान्वयन की होगी परीक्षा

अमेरिका और ईरान ने शांति समझौते पर किए हस्ताक्षर, अब कार्यान्वयन की होगी परीक्षा

वॉशिंगटन/वर्साय, 18 जून 2026

मध्य पूर्व में लंबे समय से जारी तनाव और संघर्ष को समाप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अमेरिका और ईरान ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। अमेरिकी अधिकारियों ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि समझौते पर हस्ताक्षर जी7 शिखर सम्मेलन के बाद फ्रांस के वर्साय पैलेस में हुए।

जानकारी के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन के साथ रात्रिभोज के दौरान इस समझौते पर हस्ताक्षर किए। अमेरिकी अधिकारी ने मीडिया से बातचीत में समझौते के हस्ताक्षर होने की पुष्टि की।

ईरान ने भी समझौते की पुष्टि की

ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए के अनुसार, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाकाई ने कहा कि इस्लामाबाद समझौता ज्ञापन के मसौदे को दोनों देशों के राष्ट्रपतियों के हस्ताक्षरों के साथ अंतिम रूप दे दिया गया है। उन्होंने कहा कि अब समझौते के वास्तविक कार्यान्वयन और उसके प्रभावों का परीक्षण किया जाएगा।

मध्य पूर्व में शांति की दिशा में बड़ा कदम

विशेषज्ञों का मानना है कि यह समझौता क्षेत्रीय स्थिरता और कूटनीतिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो सकता है। हालांकि, इसकी सफलता पूरी तरह से दोनों देशों द्वारा किए जाने वाले वादों और समझौते के पालन पर निर्भर करेगी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *