23 साल की चारु पांडे ने पास कीं 19 सरकारी परीक्षाएं, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

23 साल की चारु पांडे ने पास कीं 19 सरकारी परीक्षाएं, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

रायपुर/ तिल्दा-नेवरा, 12 जून 2026

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा-नेवरा की रहने वाली 23 वर्षीय चारु पांडे ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जो लाखों प्रतियोगी छात्रों के लिए प्रेरणा बन गया है। चारु ने केंद्र और राज्य सरकार की कुल 19 प्रतियोगी परीक्षाएं उत्तीर्ण कर अपनी प्रतिभा और मेहनत का लोहा मनवाया है।

चारु पांडे ने SSC CGL, SSC CHSL, SSC MTS, SSC GD, SSC CPO, IBPS PO, SBI भर्ती परीक्षा, दिल्ली पुलिस, छत्तीसगढ़ सब-इंस्पेक्टर, ट्रांसपोर्ट सब-इंस्पेक्टर समेत कई प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता हासिल की है।

चारु के पिता प्रवीण कुमार पांडे और माता सुधा पांडे हैं। उन्होंने तिल्दा-नेवरा में प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की और बाद में गणित विषय से स्नातक की पढ़ाई की। कॉलेज के दौरान ही उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी थी।

वर्तमान में चारु भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) विभाग के चेन्नई कार्यालय में असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर (AAO) के पद पर कार्यरत हैं। उनकी सफलता की कहानी देशभर के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।

चारु का कहना है कि उन्होंने कभी एक परीक्षा के परिणाम का इंतजार नहीं किया, बल्कि अगली परीक्षा की तैयारी में जुट गईं। असफलताओं से सीख लेते हुए उन्होंने अपनी कमजोरियों को सुधारा और लगातार आगे बढ़ती रहीं।

उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रपति भवन में सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है। यह उपलब्धि न केवल चारु और उनके परिवार बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *