BPSC AEDO परीक्षा घोटाला: साईं एडुकेयर ब्लैकलिस्ट, FIR दर्ज; बैंक गारंटी भी जब्त

BPSC AEDO परीक्षा घोटाला: साईं एडुकेयर ब्लैकलिस्ट, FIR दर्ज; बैंक गारंटी भी जब्त

पटना (बिहार), 2 मई 2026

बिहार लोक सेवा आयोग ने सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) परीक्षा में अनियमितताओं के मामले में बड़ा एक्शन लेते हुए बायोमेट्रिक एजेंसी साईं एडुकेयर को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। आयोग ने एजेंसी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराते हुए उसकी बैंक गारंटी की राशि भी जब्त कर ली है।

एजेंसी पर कदाचार में मिलीभगत के आरोप
BPSC के अनुसार, मुंगेर, नालंदा, समस्तीपुर समेत कई जिलों में आयोजित परीक्षा के दौरान साईं एडुकेयर ने आयोग की रैंडमाइज सूची के बजाय अपने कर्मियों की तैनाती की, जिससे कदाचार कराने की कोशिश की गई। इसको लेकर कई शिकायतें सामने आई थीं।

स्पष्टीकरण असंतोषजनक पाया गया
आयोग ने एजेंसी से कई बार जवाब मांगा, लेकिन उपलब्ध साक्ष्यों और एजेंसी के स्पष्टीकरण की समीक्षा के बाद आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। इसके बाद एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने का निर्णय लिया गया।

AEDO समेत अन्य परीक्षाएं भी रद्द
गौरतलब है कि 14 से 21 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित AEDO परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। इस परीक्षा में करीब 10.97 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इसके अलावा 23 अप्रैल को हुई APS और WMO परीक्षाएं भी नकल और अनियमितताओं के कारण रद्द की गई हैं।

ब्लूटूथ से नकल के प्रयास
जांच में सामने आया कि कुछ केंद्रों पर ब्लूटूथ डिवाइस और अन्य अवैध तरीकों का इस्तेमाल कर नकल की कोशिश की गई थी, जिसके बाद आयोग ने सख्त कार्रवाई की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *