रायपुर, 14 नवंबर 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित लोकभवन में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल रमेन डेका से सौजन्य भेंट कर उन्हें दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

समारोह के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि दीपावली का पावन पर्व प्रेम, उत्साह, सद्भाव और नई आशाओं का संचार करता है। यह त्योहार हमें आपसी भाईचारे, एकता और सामाजिक समरसता के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री ने समारोह में प्रस्तुत छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत की सराहना की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति प्रदेश की गौरवशाली पहचान है। यहां के तीज-त्योहार और पारंपरिक रीति-रिवाज सामाजिक एकता एवं सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत बनाते हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने समस्त प्रदेशवासियों को दीपावली की पुनः शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts