भोपाल/रायपुर, 12 नवंबर 2026
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज भोपाल पहुंचे, जहां उन्होंने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की पूज्य माताजी स्वर्गीय श्रीमती काशी बाई जी के त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वर्गीय काशी बाई जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि माता का स्नेह, आशीर्वाद और संस्कार जीवन की सबसे अमूल्य पूंजी होते हैं। उनका निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुःख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री श्री साय ने इस दुःख की घड़ी में केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।



