रायपुर, 3 नवंबर 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मंगलवार को रायपुर और नवा रायपुर के विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री पंडरी स्थित आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-16 में विकसित भारत संकल्प पार्क (पीपल वन) का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री शाम को छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 के समापन समारोह में भी शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वे दोपहर 1:55 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा रवाना होंगे। दोपहर 2:45 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से प्रस्थान कर दोपहर 3:05 बजे पंडरी स्थित आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल पहुंचेंगे।
दोपहर 3:10 बजे अस्पताल का करेंगे लोकार्पण
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दोपहर 3:10 बजे से 4:20 बजे तक आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 4:25 बजे अस्पताल से रवाना होकर 4:50 बजे नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-16 स्थित पीपल वन पहुंचेंगे।
शाम 4:55 बजे विकसित भारत संकल्प पार्क का उद्घाटन
मुख्यमंत्री शाम 4:55 बजे से 5:10 बजे तक विकसित भारत संकल्प पार्क (पीपल वन) का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद शाम 5:15 बजे पीपल वन से रवाना होकर 5:20 बजे नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मैदान पहुंचेंगे।
शाम 6 बजे राज्योत्सव के समापन समारोह में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री शाम 6 बजे से छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 के समापन समारोह में शामिल होंगे। राज्योत्सव के समापन कार्यक्रम में उनकी मौजूदगी रहेगी।
रात 8:50 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री रात 8 बजे राज्योत्सव मैदान से रवाना होंगे। रात 8:15 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से प्रस्थान कर रात 8:50 बजे मुख्यमंत्री निवास, रायपुर पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पूरा कार्यक्रम
समय निर्धारित कार्यक्रम दोपहर 1:55 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना दोपहर 2:45 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे दोपहर 3:05 बजे आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल पहुंचेंगे दोपहर 3:10 से 4:20 बजे अस्पताल लोकार्पण कार्यक्रम शाम 4:25 बजे अस्पताल से रवाना शाम 4:50 बजे पीपल वन, नवा रायपुर पहुंचेंगे शाम 4:55 से 5:10 बजे विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण शाम 5:15 बजे पीपल वन से रवाना शाम 5:20 बजे राज्योत्सव मैदान पहुंचेंगे शाम 6 बजे राज्योत्सव के समापन समारोह में शामिल रात 8 बजे राज्योत्सव मैदान से रवाना रात 8:15 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे रात 8:50 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे



