रायपुर, 31 अक्टूबर 2026

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका ने लौह पुरुष एवं राष्ट्रीय एकीकरण के शिल्पकार भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने आज लोकभवन में सरदार पटेल के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने अखंड भारत के निर्माण में सरदार वल्लभभाई पटेल के अतुलनीय योगदान को याद करते हुए उनके प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। उन्होंने देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने में सरदार पटेल की ऐतिहासिक भूमिका को स्मरण किया।

इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, विधिक सलाहकार श्रीमती सत्यभामा अजय दुबे सहित लोकभवन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण का प्रेरणास्रोत है। उनका योगदान भारतीय इतिहास में सदैव स्मरणीय रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts