रायपुर, 31 अक्टूबर 2026

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के गोबरा नवापारा से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां वार्ड क्रमांक 7 में रेलवे स्टेशन रोड स्थित आयुष्मान अस्पताल के सामने नाली में भ्रूण मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शनिवार सुबह स्थानीय लोगों की नजर नाली में पड़े भ्रूण पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

निजी अस्पताल के सामने नाली में मिला भ्रूण

जानकारी के अनुसार, गोबरा नवापारा के वार्ड क्रमांक 7 में रेलवे स्टेशन रोड स्थित आयुष्मान अस्पताल के सामने नाली में भ्रूण पड़ा हुआ मिला। शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने इसे देखा तो तत्काल पुलिस को इसकी जानकारी दी।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की।

गर्भपात के बाद भ्रूण फेंके जाने की आशंका

प्रारंभिक जांच में गर्भपात के बाद भ्रूण को फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आसपास के अस्पतालों की जानकारी जुटा रही है। इसके साथ ही क्षेत्र में लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि भ्रूण को यहां फेंकने वाले व्यक्ति की पहचान की जा सके।

निजी अस्पताल के सामने इस तरह भ्रूण मिलने की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़े तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts