रायपुर, 30 अक्टूबर 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शुक्रवार को रायपुर और दुर्ग जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 24वीं किस्त वितरण एवं प्रधानमंत्री किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दुर्ग जिले में आमसभा और पदयात्रा करेंगे। दिनभर उनका कार्यक्रम अलग-अलग स्थानों पर निर्धारित है।
सुबह किसानों के कार्यक्रम में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा रवाना होंगे। सुबह 10:15 बजे वे स्वामी विवेकानंद सभागार, कृषि महाविद्यालय जोरा, रायपुर पहुंचेंगे।
यहां सुबह 10:15 बजे से 11:30 बजे तक 24वीं किस्त वितरण एवं प्रधानमंत्री किसान उत्सव दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इसके बाद सुबह 11:35 बजे कृषि महाविद्यालय जोरा से रवाना होकर 11:50 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।
दोपहर में रायपुर से दुर्ग के लिए होंगे रवाना
दोपहर 12:50 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होंगे और दोपहर 1:10 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर पहुंचेंगे। दोपहर 1:30 बजे एयरपोर्ट से रवाना होकर 1:50 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।
इसके बाद दोपहर 2:25 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर 2:30 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड, रायपुर पहुंचेंगे। यहां से हेलीकॉप्टर द्वारा दुर्ग जिले के लिए रवाना होंगे।
दुर्ग में आमसभा और पदयात्रा का कार्यक्रम
मुख्यमंत्री दोपहर 3 बजे प्रथम बटालियन हेलीपेड, भिलाई, जिला दुर्ग पहुंचेंगे। यहां से 3:05 बजे रवाना होकर 3:15 बजे महेश कॉलोनी, पुलगांव, दुर्ग पहुंचेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शाम 4 बजे महेश कॉलोनी, पुलगांव में आमसभा आयोजित होगी। इसके बाद शाम 4 बजे से 4:30 बजे तक महेश कॉलोनी, पुलगांव से गंजपारा चौक, दुर्ग तक पदयात्रा करेंगे।
शाम 4:30 बजे गंजपारा चौक, दुर्ग से रवाना होकर 4:45 बजे प्रथम बटालियन हेलीपेड, भिलाई पहुंचेंगे। शाम 4:50 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए रवाना होंगे।
शाम को भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री शाम 5:20 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड, रायपुर पहुंचेंगे और 5:25 बजे वहां से कार द्वारा रवाना होंगे।
शाम 5:40 बजे वे प्रदेश भाजपा कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, बोरियाकला, रायपुर पहुंचेंगे। यहां उनका कार्यक्रम आरक्षित रहेगा।
शाम 6:10 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय से रवाना होकर शाम 6:25 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री के इस दौरे में किसानों के कार्यक्रम के साथ दुर्ग जिले में आमसभा और पदयात्रा प्रमुख आकर्षण रहेंगे।



