मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर और दुर्ग के दौरे पर, किसानों को देंगे बड़ी सौगात, दुर्ग में करेंगे आमसभा और पदयात्रा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 30 अक्टूबर को रायपुर और दुर्ग के दौरे पर रहेंगे। सुबह कृषि महाविद्यालय जोरा में प्रधानमंत्री किसान उत्सव दिवस एवं 24वीं किस्त वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम को दुर्ग के महेश कॉलोनी में आमसभा और गंजपारा चौक तक पदयात्रा करेंगे।



