रायपुर, 13 अक्टूबर 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा विभिन्न राज्यों में नियुक्त किए गए छह नवनियुक्त राज्यपालों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सभी राज्यपालों के अनुभव और कुशल मार्गदर्शन से संबंधित राज्यों में सुशासन, जनकल्याण और संवैधानिक मूल्यों को नई मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने केरल के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर, तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, ओडिशा के राज्यपाल ब्रज मोहन राम, कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव, उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन तथा सिक्किम के राज्यपाल दुष्यंत गौतम को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी नवनियुक्त राज्यपालों का दीर्घ सार्वजनिक जीवन, समृद्ध अनुभव और कुशल मार्गदर्शन संबंधित राज्यों की विकास यात्रा को नई गति प्रदान करेगा। उनके अनुभव से जनकल्याणकारी कार्यों को प्रोत्साहन मिलेगा और शासन व्यवस्था अधिक सुदृढ़ होगी।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सभी नवनियुक्त राज्यपालों के सफल, यशस्वी एवं गरिमामय कार्यकाल की मंगलकामना करते हुए उम्मीद जताई कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए संवैधानिक मूल्यों को और मजबूत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts