रायपुर में CM विष्णु देव साय का व्यस्त कार्यक्रम, सुबह सेवा ज्योति यात्रा, शाम सेवा के रंग कार्यक्रम
रायपुर, 7 अक्टूबर 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आज रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर व्यस्त कार्यक्रम निर्धारित है। मुख्यमंत्री सुबह सेवा ज्योति यात्रा और विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल होंगे। वहीं शाम को “सेवा के रंग, राष्ट्र के संग” कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 9:50 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन से कार द्वारा रवाना होंगे। वे 10 बजे कृषि मंडप, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर पहुंचेंगे।
सुबह 10 बजे से 11:10 बजे तक कृषि मंडप में सेवा ज्योति यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन होगा, जिसमें मुख्यमंत्री शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री 11:10 बजे कृषि मंडप से रवाना होकर 11:20 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री शाम 5:20 बजे मुख्यमंत्री निवास से कार द्वारा रवाना होंगे और 5:30 बजे सरदार वल्लभ भाई पटेल इंडोर स्टेडियम, रायपुर पहुंचेंगे।
शाम 5:30 बजे से 6:30 बजे तक “सेवा के रंग, राष्ट्र के संग” कार्यक्रम आयोजित होगा। मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में शामिल होकर सेवा और जनभागीदारी से जुड़े आयोजन का हिस्सा बनेंगे।
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री 6:30 बजे इंडोर स्टेडियम से रवाना होंगे और 6:40 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन पहुंचेंगे। इसके बाद उनका कार्यक्रम आरक्षित रहेगा।



