रायपुर, 25 सितंबर 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का 25 सितंबर 2026, शुक्रवार का कार्यक्रम जारी किया गया है। मुख्यमंत्री सुबह रायपुर से रवाना होकर रोहिणीपुरम स्थित सरस्वती शिशु मंदिर पहुंचेंगे। इसके बाद वे मुंगेली जिले के ग्राम मदकू द्वीप जाएंगे, जहां विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10:15 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा रवाना होंगे और 10:30 बजे सरस्वती शिशु मंदिर रोहिणीपुरम पहुंचेंगे। यहां वे 10:30 से 11:30 बजे तक आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री 11:30 बजे रोहिणीपुरम से रवाना होकर 11:45 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड रायपुर पहुंचेंगे। वहां से 11:50 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा ग्राम मदकू द्वीप, विकासखंड पथरिया, जिला मुंगेली के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री का दोपहर 12:20 बजे मदकू द्वीप पहुंचने का कार्यक्रम है। यहां 12:20 से 2:50 बजे तक वे मंदिर दर्शन, ‘आंगन मिलन सेवा एवं मेगा हेल्थ कैंप’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी किया जाएगा।
इसके बाद मुख्यमंत्री 2:55 बजे हेलीकॉप्टर से मदकू द्वीप से रवाना होकर 3:25 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड रायपुर पहुंचेंगे। यहां से 3:30 बजे कार द्वारा तैलिबांधा के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री के 3:40 से 4:40 बजे तक तैलिबांधा में ‘पदयात्रा सप्ताह’ कार्यक्रम में शामिल होने का कार्यक्रम है। इसके बाद वे 4:40 बजे कार द्वारा तैलिबांधा से रवाना होकर 4:45 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर पहुंचेंगे और वहां आरक्षित कार्यक्रम रहेगा।



