रायपुर, 25 सितंबर 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में आग लगने से हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने इस हृदयविदारक हादसे को अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक बताते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि दुर्घटना में हुई जनहानि का समाचार बेहद दुखद है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी प्रार्थना की है।



