रायपुर, 18 सितंबर 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आज शुक्रवार को रायपुर, रायगढ़ और नया रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों का दौरा प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास से रवाना होंगे और इसके बाद रायपुर में आयोजित 14वें इंडियन इंडस्ट्रियल फेयर-2026 में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री सुबह 11:15 बजे साइंस कॉलेज ग्राउंड, रायपुर पहुंचेंगे। यहां वे 14th Indian Industrial Fair 2026 के कार्यक्रम में 11:15 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक शामिल होंगे। इसके बाद वे कार से पुलिस ग्राउंड हेलीपैड पहुंचेंगे और 12:30 बजे हेलीकॉप्टर से रायगढ़ के लिए रवाना होंगे।

रायगढ़ के ग्राम बनोरा में स्कूल भवन का करेंगे लोकार्पण

मुख्यमंत्री दोपहर 1:30 बजे रायगढ़ जिले के जिंदल एयरपोर्ट हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से कार द्वारा ग्राम बनोरा स्थित अघोर आश्रम पहुंचेंगे। दोपहर 2 बजे से 3:45 बजे तक मुख्यमंत्री नवीन स्कूल भवन के लोकार्पण कार्यक्रम एवं अन्य आयोजन में शामिल होंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री 3:45 बजे ग्राम बनोरा से रवाना होकर शाम 4:05 बजे जिंदल एयरपोर्ट हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से वे हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर के पुलिस ग्राउंड हेलीपैड के लिए रवाना होंगे और शाम 5:10 बजे रायपुर पहुंचेंगे।

शाम को नया रायपुर में ‘डिकेड्स छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव-2026’

रायपुर लौटने के बाद मुख्यमंत्री 5:20 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन पहुंचेंगे। शाम 6:05 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर 6:30 बजे होटल मेफेयर लेक रिजॉर्ट, नया रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे।

यहां मुख्यमंत्री ‘डिकेड्स छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव-2026’ में शामिल होंगे। कार्यक्रम का समय शाम 6:30 बजे से 7:30 बजे तक निर्धारित है।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री 7:30 बजे होटल मेफेयर लेक रिजॉर्ट से रवाना होकर 7:35 बजे सेक्टर-24, नया रायपुर अटल नगर स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। यहां से रात 8:10 बजे रवाना होकर मुख्यमंत्री 8:40 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे और दिन के कार्यक्रम समाप्त करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts