रायपुर, 11 सितंबर 2026

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में नागपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना में छत्तीसगढ़ के नागरिकों के असामयिक निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकसंतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने इस दुखद घटना पर प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी सहानुभूति जताई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार और स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार समन्वय किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि हादसे में घायल लोगों के समुचित उपचार और प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने में कोई कमी न हो।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर छत्तीसगढ़ से अधिकारियों की एक टीम घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गई है। यह टीम स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय कर घायलों के उपचार और प्रभावित परिवारों की आवश्यक मदद सुनिश्चित करेगी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts