ग्वालियर,9 सितम्बर 2026

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से घरेलू हिंसा का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता के अनुसार, उसके साथ इतनी बेरहमी से मारपीट की गई कि ज्यादा खून बहने के कारण उसका गर्भपात हो गया।

लाठी-डंडों से पेट और कमर पर हमला

नोमहला इलाके की रहने वाली संगम पारछे ने आरोप लगाया कि उसके पति सुमित पारछे और ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की। महिला के मुताबिक, उसके पेट और कमर पर लाठी-डंडों से हमला किया गया, जिसके बाद उसके शरीर से खून निकलने लगा।

पीड़िता का आरोप है कि वह उस समय गर्भवती थी और मारपीट के बाद अत्यधिक रक्तस्राव हुआ, जिसके चलते उसका गर्भपात हो गया।

मायके वालों को बताने पर कट्टा दिखाकर धमकी

महिला ने बताया कि जब उसने घटना की जानकारी अपने मायके वालों को दी तो उसके पति ने कथित तौर पर कट्टा अड़ाकर जान से मारने की धमकी दी। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी पति के पास कट्टा दिखाई दे रहा है।

पीड़िता ने एक वीडियो बनाकर अपनी आपबीती भी बताई। उसने आरोप लगाया कि उसका पति उस पर चरित्र को लेकर आपत्तिजनक आरोप लगाता है।

पुलिस ने दर्ज की FIR

पीड़िता संगम पारछे की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति सुमित पारछे सहित ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts