रायपुर,8 सितम्बर 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बुधवार, 9 सितंबर 2026 का कार्यक्रम निर्धारित हो गया है। मुख्यमंत्री दिनभर विभिन्न शासकीय बैठकों और कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे। सुबह 11:25 बजे मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे।
इसके बाद 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक कैबिनेट बैठक में शामिल होंगे। कैबिनेट बैठक के बाद दोपहर 1:30 से 2 बजे तक नवनियुक्त सहायक संचालकों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
दोपहर 2 से 3 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। इसके बाद दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित होगी।
शाम 5 बजे मुख्यमंत्री मंत्रालय से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे और 5:25 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद का समय आरक्षित रखा गया है।



