रायपुर,25 अगस्त 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुधवार, 26 अगस्त 2026 को बस्तर और कोंडागांव जिले के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत रायपुर से बस्तर संभाग के लिए रवाना होंगे और विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं विकास कार्यों से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
रायपुर से बस्तर के लिए होंगे रवाना
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:15 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइंस रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे। इसके बाद वे 11:35 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचेंगे और सुबह 11:40 बजे हेलीकॉप्टर से बस्तर के लिए रवाना होंगे।
दोपहर करीब 12:55 बजे मुख्यमंत्री पुलिस स्कूल मैदान स्थित हेलीपैड, राजपुर क्षेत्र पहुंचेंगे। इसके बाद कार से आगे के कार्यक्रमों के लिए रवाना होंगे।
धार्मिक कार्यक्रम में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री दोपहर 1:15 बजे से 2:15 बजे तक श्री महादेव कथा एवं शिव महापुराण कथा कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात वे राजपुर से हेलीपैड के लिए रवाना होंगे और 2:35 बजे हेलीकॉप्टर से पंडरीपानी के लिए प्रस्थान करेंगे।
पंडरीपानी में विकास कार्यों की देंगे सौगात
मुख्यमंत्री दोपहर 3:20 बजे हाई स्कूल मैदान हेलीपैड, पंडरीपानी, विकासखंड फरसागढ़ पहुंचेंगे। इसके बाद वे महतारी सदन, ग्राम पंडरीपानी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
यहां मुख्यमंत्री विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। कार्यक्रम के दौरान किसानों से संवाद भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री क्षेत्र के विकास कार्यों की जानकारी लेने के साथ ही स्थानीय लोगों से मुलाकात करेंगे।
SBI शाखा का करेंगे उद्घाटन
दोपहर 4:15 बजे मुख्यमंत्री पंडरीपानी स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा पहुंचेंगे। यहां वे भारतीय स्टेट बैंक शाखा के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम शाम 4:45 बजे तक निर्धारित है।
कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री जगदलपुर के लिए रवाना होंगे। शाम करीब 5:05 बजे वे निज निवास शांति विहार, जगदलपुर पहुंचेंगे, जहां उनका आगमन एवं रात्रि विश्राम निर्धारित है।



