रायपुर, 22 अगस्त 2026

पवित्र श्रावण मास के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित सिविल लाइंस निवास में सपरिवार भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने पूर्ण विधि-विधान और श्रद्धा के साथ शिवलिंग का अभिषेक कर भगवान भोलेनाथ से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के परिवारजन और भक्तजन भी उपस्थित रहे। पवित्र श्रावण मास में संपन्न हुए इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की गई।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने देवाधिदेव महादेव से छत्तीसगढ़ की निरंतर प्रगति और प्रदेशवासियों के जीवन में सुख-शांति एवं समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts