बिलासपुर,17 अगस्त 2026

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पुरानी रंजिश को लेकर किन्नर समुदाय के दो गुटों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट, अभद्रता और धमकी देने के आरोप लगाए हैं। मामले में तारबाहर पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर अलग-अलग केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एक पक्ष की ओर से रजिया खुरसेल किन्नर ने शिकायत दर्ज कराई है। उसका आरोप है कि वह अपने गुरु भाई अलिशा किन्नर के घर खाना खाने गई थी। वहां से लौटते समय नाई मोहल्ले के पास उसे पूजा, राजा और लाडो मिले। आरोप है कि तीनों उसे अपना गुरु बनाने की बात कहकर अपने घर ले गए।

रजिया के मुताबिक, घर पहुंचने के बाद उसके साथ मारपीट की गई। उसने आरोप लगाया कि पूजा किन्नर ने उसके चेहरे और शरीर पर मिर्ची पाउडर छिड़क दिया

वहीं दूसरे पक्ष की ओर से पूजा सोनी किन्नर ने शिकायत दर्ज कराई है। उसका आरोप है कि रजिया खुरसेल अपने साथियों के साथ उसके घर पहुंची और पुरानी रंजिश को लेकर विवाद करने लगी। पूजा के अनुसार, मौके पर देवी किन्नर समेत चार-पांच अन्य लोग भी मौजूद थे।

पूजा ने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान उसके साथ मारपीट की गई और बाल पकड़कर कमरे से बाहर घसीटा गया। उसने बताया कि बाल खींचे जाने के कारण उसके सिर के पीछे चोट आई है। साथ ही उसने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।

पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत और लगाए गए आरोपों के आधार पर अलग-अलग FIR दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों पक्षों की ओर से लगातार धमकी दिए जाने के आरोप भी लगाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts