रायपुर, 11 अगस्त 2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाजसेविका स्वर्गीय मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने उनके समाजसेवा और मानव कल्याण के लिए किए गए योगदान को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मिनीमाता जी ने अपना पूरा जीवन मानव सेवा के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने बाल विवाह और दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों के विरोध में समाज से लेकर संसद तक अपनी आवाज बुलंद की और सामाजिक बदलाव के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज एवं महिलाओं के उत्थान के क्षेत्र में मिनीमाता जी के उत्कृष्ट योगदान को सम्मान देने के लिए राज्य सरकार द्वारा उनके नाम पर राज्य अलंकरण पुरस्कार भी प्रदान किया जाता है।

उन्होंने कहा कि मिनीमाता जी का सेवाभावी व्यक्तित्व और सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts