रायपुर,11 अगस्त 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार, 11 अगस्त 2026 को जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री कुनकुरी में आयोजित तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री सुबह 11:50 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा रवाना होंगे और 11:55 बजे पुलिस ग्राउंड हेलिपैड रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर से प्रस्थान करेंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर करीब 1:20 बजे हेलिपैड सलियाटोली, विकासखंड कुनकुरी, जिला जशपुर पहुंचेंगे। यहां से वे कार द्वारा रवाना होकर 1:30 बजे कुनकुरी पहुंचेंगे।

इसके बाद दोपहर 1:30 बजे से 3:30 बजे तक कुनकुरी में तिरंगा यात्रा कार्यक्रम आयोजित होगा। मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में शामिल होकर तिरंगा यात्रा में हिस्सा लेंगे।

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री 3:30 बजे कुनकुरी से कार द्वारा रवाना होंगे और शाम 4 बजे निज निवास बगिया, विकासखंड कांसाबेल, जिला जशपुर पहुंचेंगे। इसके बाद निज निवास बगिया में रात्रि विश्राम का कार्यक्रम निर्धारित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts