रायपुर,5 अगस्त 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ हो गई। बैठक में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों, नीतिगत निर्णयों और जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा के साथ-साथ प्रशासनिक निर्णयों और विकास कार्यों से संबंधित प्रस्तावों पर भी विचार-विमर्श होने की संभावना है। बैठक में लिए जाने वाले निर्णयों की जानकारी आधिकारिक घोषणा के बाद साझा की जाएगी।



