रायपुर, 9 जुलाई 2026
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का 9 जुलाई 2026 (गुरुवार) का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दिनभर रायपुर और आरंग में आयोजित विभिन्न शासकीय एवं सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11:00 बजे मुख्यमंत्री सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे और दोपहर 12:00 बजे नगर पंचायत समोदा, विकासखंड आरंग, जिला रायपुर पहुंचेंगे।
यहां दोपहर 12:00 बजे से 1:30 बजे तक आयोजित भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे से 2:00 बजे तक उनका समय आरक्षित रहेगा।
इसके पश्चात दोपहर 2:00 बजे मुख्यमंत्री समोदा से प्रस्थान कर दोपहर 3:15 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, साइंस कॉलेज मैदान, रायपुर पहुंचेंगे।
यहां दोपहर 3:15 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित ‘देवो के गोठ वार्षिकोत्सव-2026’ तथा संभाग स्तरीय संगठन सम्मेलन कार्यक्रम में भाग लेंगे।
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद शाम 4:30 बजे मुख्यमंत्री कार द्वारा प्रस्थान करेंगे और शाम 4:45 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर पहुंचकर उनका समय आरक्षित रहेगा।
