रायपुर में स्पा सेंटरों पर पुलिस का छापा, 10 स्पा सेंटरों की जांच, नियम तोड़ने वालों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी

रायपुर में स्पा सेंटरों पर पुलिस का छापा, 10 स्पा सेंटरों की जांच, नियम तोड़ने वालों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी

रायपुर, 10 जुलाई 2026

शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने, अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण और स्पा सेंटरों का संचालन निर्धारित नियमों के अनुरूप सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने पश्चिम क्षेत्र में विशेष आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान 10 स्पा सेंटरों की जांच की गई और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पुलिस ने नियमों की अनदेखी करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) संदीप पटेल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सरस्वती नगर, आजाद चौक और डीडी नगर थाना क्षेत्रों में संचालित विभिन्न स्पा सेंटरों का निरीक्षण किया।

चेकिंग के दौरान कर्मचारियों के पहचान संबंधी दस्तावेज, आगंतुकों का रिकॉर्ड, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशील स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था, वैधानिक अभिलेख और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया गया कि स्पा सेंटरों में किसी प्रकार की अवैध या संदिग्ध गतिविधि संचालित न हो।

निरीक्षण के दौरान संचालकों को कर्मचारियों का सत्यापन कराने, सभी अभिलेख अद्यतन रखने, सीसीटीवी कैमरे नियमित रूप से चालू रखने और शासन के सभी नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नियमों के उल्लंघन या अवैध गतिविधियां मिलने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ विधिसम्मत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *