दुर्ग में प्लॉट बेचने के नाम पर 8 लाख रुपये की ठगी, पति-पत्नी गिरफ्तार

दुर्ग में प्लॉट बेचने के नाम पर 8 लाख रुपये की ठगी, पति-पत्नी गिरफ्तार

दुर्ग, 10 जुलाई 2026


प्लॉट बेचने के नाम पर 8 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में पुलगांव पुलिस ने आरोपी नेहा देशमुख और उसके पति नोकेश देशमुख को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। आरोप है कि दोनों ने एक ही जमीन का सौदा कई लोगों से कर लाखों रुपये की धोखाधड़ी की।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मणिशंकर चंद्रा के अनुसार, पीड़िता संतोषी मेश्राम ने वर्ष 2024 में 1240 वर्गफुट प्लॉट खरीदने के लिए आरोपियों से 5.50 लाख रुपये में सौदा किया था। पीड़िता ने किस्तों में 5.20 लाख रुपये दिए, जिसके बाद आरोपियों ने जरूरत बताकर 2.80 लाख रुपये और उधार ले लिए। इस तरह कुल 8 लाख रुपये लेने के बावजूद जमीन की रजिस्ट्री नहीं की गई।

बाद में भुईंया ऐप के माध्यम से जांच करने पर पीड़िता को पता चला कि जिस जमीन का सौदा उससे किया गया था, उसकी रजिस्ट्री किसी अन्य महिला के नाम कर दी गई है।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने दीपक कुमार चौबे, दुर्गा शर्मा और दिनेश कुमार पांडे सहित अन्य लोगों से भी प्लॉट बेचने के नाम पर रकम लेकर धोखाधड़ी की है।

शिकायत और जांच के बाद पुलगांव पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले में पुलिस अन्य पीड़ितों और लेन-देन की भी जांच कर रही है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *