रायगढ़ में हाथियों को प्रताड़ित करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, वायरल वीडियो पर वन विभाग का बड़ा एक्शन

रायगढ़ में हाथियों को प्रताड़ित करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, वायरल वीडियो पर वन विभाग का बड़ा एक्शन

रायगढ़, 3 जुलाई 2026

रायगढ़ वनमंडल ने जंगली हाथियों को प्रताड़ित करने और वन्यजीव संरक्षण कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के सामने आने के बाद की गई।

जानकारी के अनुसार, घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के ग्राम छर्राटांगर में खेतों में पहुंचे दो जंगली हाथियों पर कुछ लोगों द्वारा पत्थर फेंकने, पटाखे फोड़ने और उन्हें डराकर भगाने का प्रयास किया गया था। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग ने तत्काल जांच शुरू की।

वनमंडलाधिकारी अरविंद पी.एम. के निर्देशन, उप वनमंडलाधिकारी आशुतोष मांडवा के मार्गदर्शन तथा वन परिक्षेत्र अधिकारी विक्रांत कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी एवं मैदानी जांच के आधार पर मनमोहन राठिया और करम सिंह राठिया की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

दोनों आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की धारा 2(16), 9, 51 एवं 52 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

वनमंडलाधिकारी अरविंद पी.एम. ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हाथियों के नजदीक न जाएं, न ही उनके साथ फोटो, वीडियो या रील बनाने की कोशिश करें। उन्होंने कहा कि पत्थर मारना, पटाखे फोड़ना, पीछा करना या किसी भी तरह से हाथियों को उकसाना गैर-जमानती एवं दंडनीय अपराध है। ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *