11 लाख प्रधानमंत्री आवास पूरे, CM विष्णुदेव साय ने हितग्राहियों को सौंपी चाबियां

11 लाख प्रधानमंत्री आवास पूरे, CM विष्णुदेव साय ने हितग्राहियों को सौंपी चाबियां


रायपुर, 9 जुलाई 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर स्थित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश में 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण होने पर 11 हितग्राहियों को उनके नए घरों की प्रतीकात्मक चाबियां सौंपी और ‘मोर गांव–मोर पानी’ महाअभियान के उत्कृष्ट कार्यों पर आधारित कॉम्पेंडियम का विमोचन किया।

कार्यक्रम में बताया गया कि राज्य सरकार ने गठन के तुरंत बाद पहली कैबिनेट बैठक में 18 लाख प्रधानमंत्री आवासों के लिए राशि स्वीकृत करने का निर्णय लिया था। इसके बाद पिछले ढाई वर्षों में 11 लाख से अधिक आवास पूर्ण किए जा चुके हैं। इनमें से पिछले वित्तीय वर्ष में लगभग 6 लाख आवास पूर्ण हुए, जो एक वर्ष में देश में सर्वाधिक आवास निर्माण का रिकॉर्ड है।

वहीं 1 अप्रैल से 9 जुलाई 2026 तक के पहले 100 दिनों में 1 लाख 51 हजार आवास पूरे किए गए। यानी प्रदेश में प्रतिदिन औसतन 1,500 से अधिक आवास तैयार किए जा रहे हैं।

इस दौरान ‘मोर गांव–मोर पानी’ महाअभियान के तहत जल संरक्षण कार्यों पर आधारित पुस्तिका का भी विमोचन किया गया। 24 अप्रैल 2025 से शुरू इस अभियान के अंतर्गत 2,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से एक लाख से अधिक जल संरक्षण एवं जल संवर्धन कार्य स्वीकृत और क्रियान्वित किए जा रहे हैं। अभियान के तहत आजीविका डबरी, नवा तरिया और कंटूर ट्रेंच जैसी संरचनाओं के निर्माण से जल संरक्षण, भूजल संवर्धन और ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा दिया जा रहा है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *