सूर्या हत्याकांड से गरमाया गाजियाबाद, न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन

सूर्या हत्याकांड से गरमाया गाजियाबाद, न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन

गाजियाबाद, 30 मई

सूर्या चौहान हत्याकांड को लेकर गाजियाबाद में माहौल गरमा गया है। हिंदू संगठनों ने आरोपी असद की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए प्रशासन को अल्टीमेटम दिया है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, 17 वर्षीय सूर्या चौहान की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। बताया जा रहा है कि आरोपी और मृतक के बीच पहले से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के बाद घायल सूर्या को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हत्या के बाद इलाके में लोगों में भारी आक्रोश है। हिंदू संगठनों और स्थानीय लोगों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। कुछ संगठनों ने आरोपी के एनकाउंटर की मांग भी उठाई।

वहीं, पुलिस प्रशासन का कहना है कि आरोपी की तलाश के लिए कई टीमें गठित की गई हैं और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। अधिकारियों ने दावा किया है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

घटना के मद्देनजर क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने की किसी भी कोशिश पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *