पटना ,  5 जून 2026

चर्चित शिक्षक खान सर (फैसल खान) की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। पटना के खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग सेंटर पर हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने दर्ज एफआईआर में उनका नाम भी जोड़ दिया है। मामले से जुड़े नए वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

जानकारी के मुताबिक, कदमकुआं थाना में खान सर के खिलाफ आर्म्स एक्ट और झूठी सूचना देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि घटना को लेकर उन्हें गलत जानकारी दी गई थी, जिसके आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

टाउन डीएसपी-1 राजेश रंजन ने बताया कि फायरिंग के बाद कुछ साक्ष्यों को छिपाने की भी कोशिश की गई। पुलिस के अनुसार, घटना में इस्तेमाल हुए हथियार से निकले बुलेट पैलेट को भी छिपाने का प्रयास किया गया था।

यह पूरा मामला 2 जून की रात खान सर के कोचिंग सेंटर पर हुई कथित फायरिंग से जुड़ा है। घटना के बाद खान सर ने दावा किया था कि कोचिंग संस्थान पर कई राउंड गोलियां चलाई गईं। हालांकि बाद में सामने आए वीडियो और जांच के आधार पर पुलिस ने कोचिंग के दो गार्डों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस ने खान सर से भी पूछताछ की थी। पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि उनके गार्ड ने आत्मरक्षा में गोली चलाई थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की तैयारी में जुटी है।

सूत्रों के अनुसार, जांच में नए तथ्य सामने आने पर खान सर को दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। वहीं एफआईआर में नाम जुड़ने के बाद उनकी कानूनी चुनौतियां बढ़ गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts