बलौदाबाजार1जुलाई 2026छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के पलारी थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। ग्राम कुसमी निवासी रामायण वर्मा कबाड़ बीनने निकले थे, तभी सड़क किनारे पड़े एक कवर में उन्हें गन जैसी संदिग्ध वस्तु मिली। हथियार जैसा दिखने पर उन्होंने उसे अपने पास रखने या छिपाने के बजाय तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी स्वयं गांव पहुंचे और मौके पर वस्तु की जांच की। जांच में पता चला कि वह असली हथियार नहीं, बल्कि एक लेटेस्ट मॉडल की एयर पिस्टल थी।

युवक की ईमानदारी और जागरूकता की थाना प्रभारी ने जमकर सराहना की। पुलिस ने कहा कि समय रहते सूचना मिलने से किसी भी संभावित दुरुपयोग की आशंका टल गई। साथ ही नागरिकों से अपील की गई कि यदि कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु, हथियार या आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल हो सकने वाली सामग्री मिले तो उसे हाथ न लगाएं और तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts