बाढ़ और जलभराव प्रभावित क्षेत्रों में जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, CM साय ने कलेक्टरों को दिए निर्देश
छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रभावित जिलों के कलेक्टरों को राहत-बचाव कार्य तेज करने और संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी के निर्देश दिए हैं।
बिलासपुर में 20 साल बाद बाढ़ जैसे हालात: मूसलाधार बारिश से शहर जलमग्न, 5 ट्रेनें रद्द, SDRF ने 40 से अधिक लोगों को बचाया
बिलासपुर में लगातार हुई मूसलाधार बारिश के बाद 20 साल में पहली बार बाढ़ जैसे हालात बन गए। शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए, 5 मेमू ट्रेनें रद्द करनी पड़ीं और SDRF ने 40 से अधिक लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू किया।
रायपुर नगर निगम की विशेष सामान्य सभा आज, जलभराव और सफाई व्यवस्था पर होगी अहम चर्चा
मानसून के बीच आज रायपुर नगर निगम की विशेष सामान्य सभा आयोजित होगी, जिसमें जलभराव, सफाई, नालों की सफाई और सड़क मरम्मत जैसे प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में हंगामे के भी आसार हैं।
पहली तेज बारिश में डूबा रायपुर: रेलवे स्टेशन पर झरने जैसा नजारा, कॉलोनियों-घरों में घुसा पानी, अंडरब्रिज बने तालाब
रायपुर में मानसून की पहली तेज बारिश ने शहर की व्यवस्था की पोल खोल दी। रेलवे स्टेशन, अंडरब्रिज और कई कॉलोनियां जलमग्न हो गईं, जबकि घरों में पानी घुसने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।



