बस्तर के जैविक वनोपज को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने की पहल, विजय शर्मा ने महिला किसान कंपनी को एनपीओपी प्रमाणपत्र मिलने पर दी बधाई
दंतेवाड़ा की माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को वनोपज के लिए NPOP जैविक प्रमाणन मिला। 1080 महिला शेयरधारकों और 60 उत्पादक समूहों से जुड़ी कंपनी का कारोबार एक करोड़ रुपये पार कर चुका है। दण्डक ब्रांड के जरिए बस्तर के स्थानीय उत्पादों को व्यापक बाजारों तक पहुंचाने की तैयारी



