करमा तिहार में CM साय की बड़ी घोषणाएं, कंवर समाज को 90 लाख और रायपुर में महोत्सव के लिए 10 लाख
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में करमा परब महोत्सव में कंवर समाज के लिए 90 लाख रुपए और राजधानी में प्रतिवर्ष करमा महोत्सव के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने युवाओं से शिक्षा, नशामुक्ति, सामाजिक एकजुटता और संस्कृति संरक्षण का आह्वान किया।
बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह प्रकृति, जनजातीय संस्कृति, हस्तशिल्प, होमस्टे और इको-टूरिज्म से स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिल रहा विस्तार
बस्तर में पर्यटन, होमस्टे, इको-टूरिज्म और जनजातीय संस्कृति के विस्तार से स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को नई गति मिल रही है।
जशपुर में जनजातीय पर्यटन को बड़ी सौगात, PM-JUGA के तहत 30 होमस्टे को मंजूरी
प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान (PM-JUGA) के तहत जशपुर के बगीचा-मयाली-जशपुर क्लस्टर में 6 जनजातीय गांवों में 30 नए होमस्टे विकसित किए जाएंगे। करीब 1.80 करोड़ रुपये की परियोजना से स्थानीय परिवारों को पर्यटन से सीधे रोजगार और आय के नए अवसर मिलेंगे।
राष्ट्रपति भवन में स्वतंत्रता दिवस समारोह में दिखेगी छत्तीसगढ़ की लोक एवं जनजातीय विरासत
15 अगस्त 2026 को राष्ट्रपति भवन में आयोजित स्वतंत्रता दिवस स्वागत समारोह में छत्तीसगढ़ की लोक एवं जनजातीय सांस्कृतिक विरासत की विशेष प्रस्तुति होगी। गेंड़ी और गौर मड़िया नृत्य, बस्तर की पारंपरिक संगीत परंपरा, वाद्ययंत्र, शिल्प और पनिका बुनाई राष्ट्रीय मंच पर आकर्षण का केंद्र रहेंगे।



