CM विष्णु देव साय ने सारसमाल में कर्मा पूजा महोत्सव में किया पारंपरिक नृत्य, कहा—आदिवासी संस्कृति और प्रकृति संरक्षण देश के लिए प्रेरणा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ के सारसमाल में कर्मा पूजा महोत्सव में शामिल होकर मांदर की थाप पर पारंपरिक कर्मा नृत्य किया। उन्होंने आदिवासी संस्कृति और प्रकृति संरक्षण को प्रेरणादायी बताते हुए युवाओं से शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं, कौशल विकास और रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान किया।
विशेष लेख: बस्तर के जनजातीय बच्चे देश को दिखा रहे नई राह, जावंगा एजुकेशन सिटी से NEET, IIT-NIT और ग्लोबल कंपनियों तक पहुंची प्रतिभा
दंतेवाड़ा की जावंगा एजुकेशन सिटी ने जनजातीय बच्चों के लिए शिक्षा और रोजगार के नए अवसर खोले हैं। यहां से बच्चे NEET-UG पास कर डॉक्टर बनने, IIT-NIT में दाखिला लेने और S&P Global जैसी वैश्विक कंपनियों में नौकरी पाने तक का सफर तय कर रहे हैं।
विशेष लेख: नक्सल के गढ़ में फिर गूंजने लगी स्कूल की घंटी, बंदूक के साए से निकलकर किताबों की दुनिया में लौटे बस्तर के बच्चे
छत्तीसगढ़ के पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में वर्षों से बंद पड़े स्कूल फिर से संचालित होने लगे हैं। बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जैसे जिलों में 600 से अधिक स्कूलों के दोबारा खुलने से बच्चों के जीवन में शिक्षा, उम्मीद और विकास की नई रोशनी पहुंच रही है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नीट-2026 में सफल एकलव्य विद्यालय के विद्यार्थियों से किया संवाद, बोले- खूब पढ़िए, आगे बढ़िए और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में बनिए भागीदार
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एकलव्य संवाद कार्यक्रम में नीट-2026 में सफल जनजातीय विद्यार्थियों से आत्मीय चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत, अनुशासन और सेवा भाव के साथ आगे बढ़ने का संदेश देते हुए कहा कि उनकी सफलता पूरे छत्तीसगढ़ और जनजातीय समाज के लिए गर्व का विषय है।



