छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड की प्रॉपर्टीज लीज पर देने की तैयारी, निवेशकों के लिए खुलेगा नया अवसर
छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड की होटल, मोटल और रिसॉर्ट जैसी पर्यटन इकाइयों को लीज पर देने की तैयारी है। ‘एक्सप्लोर, इनवेस्ट, ट्रांसफार्म’ थीम पर आयोजित प्री-एनआईटी कॉन्फ्रेंस में निवेश, PPP मॉडल, सरकारी प्रोत्साहन और पर्यटक सुविधाओं के विस्तार पर चर्चा हुई।
जशपुर में जनजातीय पर्यटन को बड़ी सौगात, PM-JUGA के तहत 30 होमस्टे को मंजूरी
प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान (PM-JUGA) के तहत जशपुर के बगीचा-मयाली-जशपुर क्लस्टर में 6 जनजातीय गांवों में 30 नए होमस्टे विकसित किए जाएंगे। करीब 1.80 करोड़ रुपये की परियोजना से स्थानीय परिवारों को पर्यटन से सीधे रोजगार और आय के नए अवसर मिलेंगे।



