विजयादशमी पर बस्तर पुलिस ने की शस्त्र पूजा, नक्सलवाद के खिलाफ संघर्ष में इस्तेमाल हथियारों और वाहनों का विधि-विधान से पूजन
विजयादशमी पर जगदलपुर पुलिस लाइन में बस्तर पुलिस ने नक्सल विरोधी अभियानों में इस्तेमाल अत्याधुनिक हथियारों और पुलिस वाहनों की पूजा की। एसपी सलभ सिन्हा ने पर्व को बस्तर के लिए खास बताते हुए शांति और सुरक्षा के संकल्प को दोहराया।



