मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की सौजन्य भेंट, मुख्यमंत्री निवास में हुआ आत्मीय स्वागत
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान सांसद शंकर लालवानी और अमित चिमनानी उपस्थित रहे।



