बलौदाबाजार में सनसनी: कब्र से निकाले गए 6 शव, जहरीली शराब से 8 मौतों की आशंका
बलौदाबाजार जिले के खरवे गांव में पिछले तीन महीनों में हुई 8 संदिग्ध मौतों की जांच तेज हो गई है। प्रशासन ने कब्र से 6 शव निकालकर पोस्टमॉर्टम और फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे हैं। जहरीली शराब से मौत की आशंका जताई जा रही है, हालांकि रिपोर्ट का इंतजार है।



