117 साल पुरानी गणेशोत्सव परंपरा में शामिल हुए CM साय: गोल बाजार में विघ्नहर्ता के किए दर्शन-पूजन, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर के ऐतिहासिक गोल बाजार में 117 वर्षों से चली आ रही गणेशोत्सव परंपरा में शामिल होकर भगवान श्री गणेश के दर्शन-पूजन किए। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।



