मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 4 नवंबर को जशपुर दौरे पर, लोकतंत्र बचाओ सभा, सामुदायिक भवन लोकार्पण और करम पूजा महोत्सव में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 4 नवंबर को जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। वे रणजीता स्टेडियम में सभा एवं पदयात्रा, पंडित रामचंद्र पौराणिक सामुदायिक भवन के लोकार्पण, पुलिस लाइन में हेलमेट बैंक शुभारंभ और ग्राम बनगांव में आंचलिक करम पूजा महोत्सव 2026 में शामिल होंगे।



