भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में शामिल हुए CM साय: ‘छेरा-पहरा’ निभाकर की अच्छी बारिश और किसानों की खुशहाली की प्रार्थना
राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर के गायत्री नगर स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में आयोजित रथयात्रा महोत्सव में शामिल होकर पूजा-अर्चना एवं छेरा-पहरा की परंपरा निभाई। इस दौरान प्रदेश में उत्तम वर्षा, किसानों की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की गई।
राज्यपाल रमेन डेका ने स्वेच्छानुदान मद से बस्तर के स्वामी आत्मानंद स्कूल को दिए 10 कंप्यूटर
राज्यपाल रमेन डेका ने अपने स्वेच्छानुदान मद से बस्तर के सुदूर वनांचल स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, मांझीगुडा को 10 कंप्यूटर प्रदान किए, जिससे विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा की बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले राज्यपाल रमेन डेका, राष्ट्रपति भवन में हुई सौजन्य भेंट
नई दिल्ली प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से सौजन्य भेंट की। दोनों के बीच विभिन्न विषयों पर औपचारिक चर्चा हुई।



