अभिनेता राजपाल यादव पर बैंक का शिकंजा, 9 सितंबर को नीलाम होंगी दो संपत्तियां
चेक बाउंस और बैंक ऋण विवाद में अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने शाहजहांपुर स्थित उनकी दो संपत्तियों की 9 सितंबर को ऑनलाइन नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी है।



