रायपुर के आरंग में रेरा नियमों का उल्लंघन, सालासार विहार के प्रमोटर पर 25 लाख रुपये की शास्ति
रायपुर जिले के आरंग स्थित सालासार विहार परियोजना में बिना रेरा पंजीयन भूखंडों की बिक्री के मामले में CG-RERA ने प्रमोटर राजीव सोनी पर 25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। प्राधिकरण ने नागरिकों से संपत्ति खरीदने से पहले रेरा पंजीयन की जांच करने की अपील की है।



