छत्तीसगढ़ में PWD के 91 सिविल सब-इंजीनियरों का तबादला, सरकार ने तत्काल प्रभाव से जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ सरकार ने लोक निर्माण विभाग (PWD) में 91 सिविल सब-इंजीनियरों के तबादले का आदेश जारी किया है। नई पदस्थापनाएं तत्काल प्रभाव से लागू होंगी और आगामी आदेश तक प्रभावी रहेंगी। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, अंबिकापुर, जगदलपुर समेत कई जिलों के विभागीय कार्यालयों में प्रशासनिक बदलाव किए गए हैं।



