सेवा और समर्पण से ही सशक्त समाज का निर्माण: मुख्यमंत्री साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर में आयोजित अंत्योदय सेवा वंदन पर्व एवं वीरगाथा सम्मान समारोह में शामिल हुए। उन्होंने समाजसेवियों, जवानों और उल्लेखनीय योगदान देने वाले नागरिकों का सम्मान किया तथा ‘प्रोजेक्ट राहत’, ‘प्रोजेक्ट ध्वस्त’ और Advance AI ‘ताकत है MY’ का शुभारंभ किया।



