CM विष्णुदेव साय की विकास पहल रंग लाई, कुनकुरी को मिला 5 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर जशपुर जिले के कुनकुरी में 5 एमवीए क्षमता का नया पावर ट्रांसफार्मर और अतिरिक्त 11 केवी फीडर शुरू किया गया है। इससे बढ़ती बिजली मांग को पूरा करने के साथ उपभोक्ताओं को निर्बाध और बेहतर विद्युत आपूर्ति मिल सकेगी।



