युवाओं के हित में बड़ा फैसला: पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की बदली तारीख, अब 2 से 4 नवंबर तक होगी परीक्षा
शिक्षक भर्ती परीक्षा और पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीखों में टकराव के चलते अभ्यर्थियों को हो रही परेशानी को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गंभीरता से लिया। अब सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर मुख्य परीक्षा-2024 का आयोजन 2, 3 और 4 नवंबर 2026 को किया जाएगा।



